Hindi News / General News / बिजली विभाग के कर्मचारियों का शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर किया स्वागत

बिजली विभाग के कर्मचारियों का शॉल ओढ़ाकर माला पहनाकर किया स्वागत

भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा के नेतृत्व में

फतेहपुर शेखावाटी,[बाबूलाल सैनी] कोरोना जैसी महामारी के बीच भी बिजली विभाग के कर्मचारी दिन-रात जिम्मेदारी पूर्वक अपनी ड्यूटी में लगे हैं ताकि गर्मियों के इस मौसम में बिजली की वजह से आम जनता परेशान ना हो क्योंकि इस समय हर व्यक्ति अपने घर पर है ऐसे में बिजली विभाग के कर्मचारियों कि जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। आज सोमवार को भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा के नेतृत्व में बिजली विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों को शॉल उड़ाकर माला पहनाकर स्वागत किया गया तथा सभी को मास्क और सैनिटाइजर की एक बोतल भी दी गई। इस दौरान भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा ने सभी कर्मचारियों को हौसला बढ़ाने के लिए सभी को धन्यवाद दिया। इस दौरान भाजपा नेता मधुसूदन भिंडा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास सैनी, शहर भाजपा मंडल अध्यक्ष रामअवतार रुतला, भाजपा देहात मंडल अध्यक्ष विनोद महला, प्रदीप चौमांल, प्रदीप पारीक सहित अन्य बिजली विभाग के कर्मचारी तथा अधिकारीगण मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur