Hindi News / General News / बिजली की गरगराहट के साथ बुंदाबांदी व ओलावृष्टि हुई

बिजली की गरगराहट के साथ बुंदाबांदी व ओलावृष्टि हुई

किसानों की फसलें खराब हुई

रतनगढ़, गत 4-5 दिनों से जनपद में तेज धूप के कारण लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा था व दोपहर में बाजार में दुकानों पर पंखे भी चलने लग गये थे, लेकिन गत रात्रि से आसमान में बादल छानेे व बुंदाबांदी रही। वहीं गुरुवार प्रात: 9 बजे के लगभग तेज बिजली की गरगराहट के साथ बुंदाबांदी हुई व तहसील के ग्राम दाऊदसर व गोरीसर में ओलावृष्टि भी हुई। जनपद में दिनभर आसमान से बादल छाये रहे व तेज हवाओं से लोगों को एक फिर गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। बैमोसम हुई बरसात व ओलावृष्टि से किसानों की फसलें भी खराब हुई है। तहसील के ग्राम दाऊदसर व गौरीसर में बरसात व ओलावृष्टि होने से किसानों की गेंहू, जो, सरसों की फसल बर्बाद होने से आर्थिक नुकसान हुआ है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur