Hindi News / General News / भाजपा समर्पण निधि अभियान की बैठक सम्पन्न

भाजपा समर्पण निधि अभियान की बैठक सम्पन्न

झुंझुनूं एवं मंडावा विधानसभा क्षेत्रों की

झुंझुनूं , भारतीय जनता पार्टी समर्पण निधि अभियान को लेकर झुंझुनूं एवं मंडावा विधानसभा क्षेत्रों की बैठक अग्रसेन सर्किल स्थित पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई जिसमें दोनों विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी पदाधिकारियों से इस अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान अभियान के जिला संयोजक सेवाराम गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को अभियान को बूथ स्तर तक चलाने पर जोर दिया तथा मंडलवार निर्धारित राशि एकत्रित करने की बात कही। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने की। इस दौरान पूर्व सांसद संतोष अहलावत, अभियान के सह संयोजक जगदीश सोनी एवं विनोद झाझडिया ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विशम्बर पूनिया, जिला उपाध्यक्ष प्यारे लाल ढूकिया, राजेंद्र भांबू, सुनील लाम्बा, राकेश शर्मा, रामनिरंजन पुरोहित,जिला महामंत्री सरजीत चौधरी, जिला मंत्री महावीर ढाका,कुलोद मंडल अध्यक्ष सतीश खीचड़, बगड़ मंडल अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, मंडावा मंडल अध्यक्ष मोहन लाल सैनी, झुंझुनूं ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बहादुर स्वामी, बिसाऊ मण्डल महामंत्री पवन मेघवाल,अलसीसर मण्डल संयोजक मनोज कालेर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकास शर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान,एस टी मोर्चा जिलाध्यक्ष दलीप मीणा, श्रीराम सैनी, सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur