Hindi News / General News / भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक कल

भाजपा जिला कार्यसमिति बैठक कल

प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया करेंगे सम्बोधित

झुंझुनूं, भा ज पा की जिला कार्यसमिति की बैठक मान नगर स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की जाएगी। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि कल शनिवार सुबह दस बजे शुरू होने वाली इस बैठक में सभी जिला पदाधिकारी जिला कार्यालय से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे तथा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष एवं मंडल पदाधिकारी अपने अपने स्थान से वर्चुअल के माध्यम से जुड़ेंगे। बैठक तीन सत्रों में होगी। जिसके प्रथम सत्र में कोरोना संकट में जन सेवा कार्यों का अनुभव एवं इस दौरान संगठन की गतिविधियों को चलाना एवं जिले की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा की जाएगी तथा दूसरे सत्र में वार्षिक कार्य योजना एवं आगामी कार्यक्रमों पर संगठन के जिला प्रभारी जालम सिंह भाटी कार्यकर्ताओं से वार्ता करेंगे। तीसरा सत्र समापन सत्र रहेगा जिसमें पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे तथा वे जिले में संगठन कार्य पद्धति का विकास तथा संगठन सशक्तिकरण के पहलुओं पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया करेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur