Hindi News / General News / भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

भाजपा जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न

पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी

झुंझुनू, मान नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में नवनिर्वाचित जिला पदाधिकारियों की बैठक जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया के नेतृत्व में संपन्न हुई। जानकारी देते हुए जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मवंड़िया ने जिला पदाधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश द्वारा पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया तथा समस्त पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी। जिलाध्यक्ष मवंड़िया ने कहा कि कोई भी पदाधिकारी कार्य के प्रति लापरवाही ना बरते। इस मौके पर जिला महामंत्री योगेंद्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, सुरेंद्र मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया ,रतन सिंह तवर ,सुनील लांबा ,रिसाल कवर ,सुनीता स्वामी ,संजय मोरवाल, महावीर ढाका सहित जिले के पदाधिकारी उपस्थित थे।