सीकर, लोकसभा चुनावों की तैयारियों को गति देने के लिए भारतीय जनता पार्टी का प्रबुद्धजन सम्मेलन 17 फरवरी को जयपुर के चंदबाजी स्थित महाराणा प्रताप यूनिवर्सिटी में आयोजित किया गया है। मीडिया प्रभारी जितेंद्र माथुर ने बताया कि सुबह 11 बजे प्रारंभ होने वाले प्रबुद्धजन सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा का मार्ग दर्शन प्राप्त होगा। सम्मेलन में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं सहित पदाधिकारियों का भी उद्बोधन होगा। सम्मेलन में प्रबुद्धजनों से लोकसभा चुनावों को लेकर राय-मशविरा भी किया जाएगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले की सभी आठों विधानसभाओं से प्रबुद्धजन जयपुर जाएंगे। आठों विधानसभाओं से भाजपा ने 200 प्रबुद्धजनों के भाग लेने का लक्ष्य रखा है।
Hindi News / General News / भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन 17 फरवरी को
भाजपा का प्रबुद्धजन सम्मेलन 17 फरवरी को


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


