भाजपा की सरकार जुमलों की झूठे वादों की सरकार हैं। झूठी घोषणाएं करके देश की जनता को बेकूफ बनाना और येन केन प्रकरण सत्ता प्राप्त करना ही उसका मुख्य उद्ेश्य है। उक्त उद्गार चूरू जिले के प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग ने आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी में कहे। उन्होंने कहा कि जबकि कांग्रेस पार्टी की सोच यह रहती है कि 36 कोमों को साथ लेकर हर वर्ग का हित हो और आमजन को लाभ कैसे मिले यह कांग्रेस पार्टी का मूल मन्त्र है। उन्होंने कहा कि इसका जीता जागता उदाहरण है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते हो तीसरे दिन किसानों के 2 लाख रूपयों के ऋण माफी की घोषणा प्रथम केबिनेट बैठक में की। गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार की पेंशन में बढ़ोतरी, पंचायत राज व निकाय चुनावों में शिक्षा की बाध्यता हटाने व मेयर के चुनाव पारदर्शी तरीके से सीधे करवाने की घोषणाएं प्रमुख है। चूरू जिले के प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग ने आगामी 9 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित जयपुर दौरे को लेकर जिला कांग्रेस की बैठक में पार्टी जनों को संबोधित करते हुए कहा कि चूरू जिले से अधिकाधिक संख्या में 9 जनवरी को जयपुर पहुंचे। आयोज्य बैठक को पार्टी जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने भी संबोधित किया और मंत्री गर्ग का शाब्दिक स्वागत करते हुए आगामी 9 जनवरी को अधिकाधिक संख्या में जयपुर चलने का आह्वान कांग्रेस जनों से किया। पौद्दार गेस्ट हाऊस के सभा भवन में पहुंचने पर मंत्री गर्ग का पार्टी के जिला प्रभारी सचिव जियाउर रहमान, जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेहाना रियाज, पी सी सी सदस्य रमेशचन्द्र इन्दौरिया, कल्याणसिंह शेखावत, रियाजत खान शहर ब्लॉक अध्यक्ष अरविन्द चाकलान, पालिका नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र बबेरवाल, पूर्व मंत्री श्रीमती हमीदा बेगम, पूर्व पालिका अध्यक्ष संतोष बाबू इन्दौरिया, रमेश कुमावत, रामनारायण व्यास, ब्रजेश गहलोत, पार्षद अनिल पारीक, कुंजबिहारी सिंवाल सहित जिले की सभी तहसीलों से आये कांग्रेस जनों ने साफा पहनाकर शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर भावभीना स्वागत किया।
Hindi News / General News / भाजपा की सरकार जुमलों की झूठे वादों की सरकार हैं- प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग
भाजपा की सरकार जुमलों की झूठे वादों की सरकार हैं- प्रभारी मंत्री सुभाष गर्ग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।