Hindi News / General News / भाजपा नेताओं ने किया श्रमदान, अशोक स्तम्भ के पास लगाई झाड़ू

भाजपा नेताओं ने किया श्रमदान, अशोक स्तम्भ के पास लगाई झाड़ू

सात दिनों तक हुए क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम

रतनगढ़, [ सुभाष प्रजापत ] प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा द्वारा शुरू किए गए सेवा सप्ताह का समापन रविवार को हुआ। अशोक स्तम्भ के पास भाजपा नेताओं ने झाड़ू लगाते हुए श्रमदान किया। भाजपा नगर अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया के नेतृत्व में सप्ताह भर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें पौधरोपण, फल व मास्क वितरण, प्लास्टिक बैग का बहिष्कार, रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रविवार को भाजपा के दर्जनों नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अशोक स्तम्भ के पास श्रमदान कर साफ-सफाई की। इस दौरान काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur