Hindi News / General News / भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार पहुंचे खेतड़ी

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार पहुंचे खेतड़ी

भाजपा लोकसभा प्रत्याशी नरेंद्र खिचड़ रविवार को कस्बे के तुलसीयान धर्मशाला में पहुंचे तो भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंजीनियर धर्मपाल गुर्जर, प्रदेश ओबीसी मोर्चा के सीताराम वर्मा, पालिका अध्यक्ष उमराव सिंह, भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष एडवोकेट विजेंद्र सैनी के नेतृत्व में गर्मजोशी से माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र कुमार खिंचड़, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावंडिया, अमर सिंह तंवर, दिनेश धाबाई थें। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजेंद्र सैनी ने की। कार्यक्रम में कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया । सत्यनारायण भार्गव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और हमारे प्रत्याशी नरेंद्र का नाम एक जैसा ही है दोनों का व्यक्तित्व भी एक जैसा ही है निश्चित ही झुंझुनू में भाजपा का परचम लहराएगा। नरेंद्र खिचड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की एकजुटता ही भाजपा को एक बार फिर जादुई आंकड़ा छुने में मददगार साबित होगा। 26 तारीख को खेतड़ी में आम सभा का आयोजन किया जाएगा । इस मौके पर डॉक्टर सोमदत्त भगत, पार्षद नंदकिशोर, कैलाश स्वामी, संतोष शर्मा, पार्षद गजेंद्र, देवाराम, प्रभु राजोता, रघुनंदन शाह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।्र

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur