भाजपा महिला मोर्चा के गुजरात प्रदेश के अहमदाबाद में तीन दिवसीय अधिवेशन मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय रहाटकर की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें सीकर से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा के नेतृत्व में जिलाउपाध्यक्ष अलका शर्मा, शकुंतला वर्मा, मीडिया प्रभारी सुशीला शर्मा व जिलामंत्री दुर्गा हटवाल ने भी भाग लिया। अधिवेशन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को आगे आकर राजनीति में कार्य करने व सरकार द्वारा जन्म से लेकर आजीवन तक की दी जाने वाली योजनाओ से अवगत कराया। साथ मे शपथ भी ली कि मै हर क्षेत्र में मातृशक्ति को आगे रखूंगा, मोदी जी ने महिला मोर्चा के कार्यों की काफी सराहना की। अधिवेशन में रक्षा मंत्री निर्मला सीताराम, गुजरात प्रदेशाध्यक्ष जीतू भाई, स्मृति ईरानी, किरण माहेश्वरी,,रामलाल व राष्ट्रीय स्तर के सभी वरिष्ठजनों ने सम्बोधित कर महिलाओं को रीतिनीति के बारे में जानकारी दी गईं। आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताई गई । रविवार को विश्व की सबसे ऊंची अखण्ड भारत के प्रणेता सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा (स्टेच्यू ऑफ यूनिटी) के दर्शन करवाकर उसके बारे में जानकारी दी।
Hindi News / General News / भाजपा महिला मोर्चा सीकर ने लिया राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग
भाजपा महिला मोर्चा सीकर ने लिया राष्ट्रीय अधिवेशन में भाग



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।