Hindi News / General News / जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा की बैठक संपन्न

जन आक्रोश रैली को लेकर भाजपा ने कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी

झुंझुनूं, भाजपा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर राज्य की कांग्रेस सरकार की विफलता, जन विरोधी नीतियों , बिजली की बढ़ती दरों, बिगड़ती कानून व्यवस्था, अराजकता, प्रतियोगी परीक्षाओं में की गई धांधली आदि के विरोध में आगामी 17 दिसंबर को होने वाली विशाल जन आक्रोश रैली की तैयारियों को लेकर स्टेशन रोड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में भाजपा की बैठक नगर मंडल अध्यक्ष कमल कांत शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें रैली को लेकर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी। बैठक को संबोधित करते हुए जन आक्रोश रैली के जिला संयोजक भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र भांभू ने कहा कि कांग्रेस की जन विरोधी नीतियों व विफलताओ को लेकर होने वाली जन आक्रोश रैली में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा कांग्रेस सरकार के कुशासन से त्रस्त जनता भी इस रैली में हिस्सा लेगी। उन्होंने बताया कि इंदिरा नगर स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में प्रातः 11 बजे विशाल जनसभा का आयोजन किया जावेगा वहां से कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे जहां पर धरना प्रदर्शन किया जावेगा। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिरंजन पुरोहित ने शहर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को रैली को लेकर प्रचार प्रसार की जिम्मेदारियां सौपी। नगर मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आवाहन किया तथा नगर व मोर्चों के पदाधिकारियों को वार्ड वार जिम्मेदारियां सौंपी। पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राकेश सहल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर पीले चावल बांटे और सभी को रैली में पहुंचने का निमंत्रण दे। इस मौके पर जिला कोषाध्यक्ष कमल अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, ख्याली राम कुमावत , मंजू चौहान, सावित्री सैनी , अल्पसंख्यक मोर्चा के अब्दुल मजीद अब्बासी, नगर महामंत्री दिलीप सैनी , विजेंद्र हटवाल , प्रमोद बुडानिया , नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, नगर मंत्री पार्षद चंद्र प्रकाश शुक्ला, जगदीश गोस्वामी, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष इमरान राठौड़, ओबीसी मोर्चा नगर मंडल अध्यक्ष सुशील भार्गव, एससी मोर्चा जिला मंत्री मुकेश नायक, नवल स्वामी, अमित स्वामी, ताराचंद सैनी, सुरेश कुमार, श्यामलाल सिकलीगर सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur