Hindi News / General News / भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित

जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान की अध्यक्षता में

झुंझुनू, भाजपा के सेवा समर्पण निधि अभियान को लेकर शुक्रवार को नागौरी हाउस में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान की अध्यक्षता में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक आयोजित हुई। यह जानकारी देते हुए मोर्चा के जिला महामंत्री रुस्तम अली काट ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष पवन मावडिया व आजीवन समर्पण निधि के जिला संयोजक सेवाराम गुप्ता के निर्देशानुसार कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मोर्चा के जिला अध्यक्ष द्वारा जिले भर में बूथ स्तर तक बूथ समिति बनाने एवं कोष एकत्रित करने के लिए मोर्चे के पदाधिकारियों को निर्देशित किया। इस अवसर पर मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष हाजी अब्दुल रहमान मॉम, मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल मजीद अब्बासी, जिला कोषाध्यक्ष ,रिटायर हवलदार इकबाल हुसैन खान, मोहम्मद हनीफ महेसरिया, मोर्चा के मंडावा नगर मंडल अध्यक्ष अकरम नागौरी, मोहम्मद इब्राहिम रंगरेज, मोहम्मद रफीक , सैयद अली मॉम, मोहम्मद इकबाल खत्री, बिहारी लाल मेघवाल, अनवर अली न्यारीआ, महबूब अली काजी, युसूफ अली खत्री, खलील सिलावट, रफीक अहमद खान सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थेl

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur