Hindi News / General News / भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विजय दिवस की 50 वी वर्षगांठ पर दी श्रद्धांजलि

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने विजय दिवस की 50 वी वर्षगांठ पर दी श्रद्धांजलि

शहीद स्मारक पर

झुंझुनू, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा झुंझुनू की ओर से विजय दिवस की 50 वी वर्षगांठ पर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर स्थित शहीद स्मारक पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा नेता चौहान ने कहा कि पाकिस्तान के नापाक इरादों को भारतीय सेना कभी सफल नहीं होने देगी। इस अवसर पर मोर्चे के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अब्दुल मजीद अब्बासी, जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर शौकत अली, हाजी अब्दुल रहमान मॉम, रफीक अहमद खान, हनीफ महनसरिया, मोहम्मद अयूब हाजी, अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur