Hindi News / General News / भाजपा ने की मंडल प्रवासियों की नियुक्ति

भाजपा ने की मंडल प्रवासियों की नियुक्ति

संगठनात्मक संरचना हेतू

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी ने मंडलों में संगठनात्मक संरचना हेतू प्रत्येक मंडल में मंडल प्रवासियों की नियुक्ति की है। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि पार्टी में मंडलो की कार्य समिति के गठन को लेकर प्रवासी कार्यकर्ता म़डलो में जाकर सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे । तत्पश्चात जिला समन्वय समिति में उन नामों पर विचार किया जाकर निर्णय लिया जायेगा। इस सम्बन्ध में पार्टी की बैठक आज मंगलवार दोपहर एक बजे जिला कार्यालय में आयोजित की गई । जिसमें प्रदेश से आए जिला प्रवासी मनीष पारीक ने मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं को संगठन संरचना की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने की। बैठक में सांसद नरेन्द्र कुमार , सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया , राष्ट्रीय परिषद प्रतिनिधि विश्वम्भर पूनिया , उप जिला प्रमुख बनवारी लाल सैनी , जिला महामंत्री विकास शर्मा , योगेन्द्र मिश्रा , जिला उपाध्यक्ष सोमवीर लाम्बा , राकेश पाटन , सुरेन्द्र सोनी , ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मंत्री शीशराम राजोरिया, किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री अशोक सिंह शेखावत , पार्षद बुधराम सैनी , कुबेर सिंह शेखावत , संजय मोरवाल , सरजीत चौधरी आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur