Hindi News / General News / भाजपा ने मनाई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व मदन लाल सैनी की जयंती

भाजपा ने मनाई पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व मदन लाल सैनी की जयंती

जिला कार्यालय में

झुंझुनूं, भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व प्रदेशाध्यक्ष स्व मदन लाल सैनी की जयंती मनाई। जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि पार्टी के मान नगर स्थित जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्व सैनी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा इस दौरान पौधारोपण भी किया गया। स्व सैनी को याद करते हुए कार्यकर्ताओं ने उनसे जुड़े संस्मरणों को साझा किया। जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने कहा कि स्व सैनी एक सच्चे संगठनकर्ता थे जिन्होंने अपने जीवन काल में असंख्य कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद की धारा से जोड़ने का काम किया उनका छोटे से छोटे कार्यकर्ताओं तक जुड़ाव था तथा वे वृहद व्यक्तित्व के साधारण कार्यकर्ता थे। अपने विचारों के माध्यम से वे सैदव हमारे बीच में रहेंगे।इस दौरान जिला महामंत्री सुरेन्द्र मेघवाल, झुंझुनूं मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, महेन्द्र सोनी, विकास पुरोहित, सुभाष सैनी,नवल स्वामी,दीपक नायक सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur