भारतीय जनता पार्टी की ओर से जम्मू कश्मीर के पुलवामा के अवंतिपोरा में सीआरपीएफ के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के विरोध में रविवार की शाम को जाट बाजार में धरना दिया गया। भाजपा की ओर से पूरे देश के जिला मुख्यालयों पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के विरोध में धरना दिया गया था इसी के तहत सीकर में भी शहीदों को श्रद्धांजलि व आतंकवाद के विरोध में धरना दिया गया। मीडिया प्रमुख जितेन्द्र माथुर ने बताया कि जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी के नेतृत्व में शहीदों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई और देशव्यापी आतंकवाद के विरोध में ये धरना दिया गया। धरने में सांसद सुमेधानंद सरस्वती ने धरनार्थियों को आतंकवाद को खत्म करने व देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए शपथ भी दिलाई। धरने में जिला प्रमुख अर्पणा रोलन, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, यूआईटी के पूर्व चेयरमैन हरिराम रणवां, लक्ष्मणगढ़ विधानसभा चुनाव में पार्टी प्रत्याशी दिनेश जोशी, महेंद्र जोशी, नंदकिशोर सैनी, भंवर प्रकाश शर्मा, अकबर अली खोखर सहित आमजन भी मौजूद थे।
Hindi News / General News / भाजपा ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के विरोध में दिया धरना
भाजपा ने पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए आतंकवाद के विरोध में दिया धरना


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


