Hindi News / General News / भाजपा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री कुमावत ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

भाजपा नव नियुक्त प्रदेश मंत्री कुमावत ने प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार

पूरी निष्ठा से पार्टी के कार्यों को पूरा करूंगी – कुमावत

सीकर, भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी में नव नियुक्त प्रदेश मंत्री मधु कुमावत ने प्रदेश मंत्री नियुक्त करने पर प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया है। कुमावत रविवार को होटल अनंता में पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा की रीति नीति विचारधारा एवं कार्यक्रमों की चर्चा करते हुए प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। साथ में जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी भी मौजूद थी। उन्होंने कहा कि वे अपनी नियुक्ति के लिए प्रदेश नेतृत्व की आभारी हैं तथा वे पूरी मेहनत से पार्टी का कार्य करने का प्रयास करेंगी। भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी ने कहा कि राज्य में कांग्रेस की इस संवेदनहीन सरकार के विरुद्ध एक मजबूत विपक्षी दल के रूप में भारतीय जनता पार्टी परिवार सीकर के सदस्य जनता की आवाज उठाते रहेंगे। इस दौरान भाजपा पदाधिकारियों ने राज्य में महिलाओं के प्रति बढ़ते हुए अपराधों पर चिंता व्यक्त की। इस दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा भी मौजूद रही।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur