Hindi News / General News / भाजपा ने किया वन टाइम यूज़ प्लास्टिक का विरोध

भाजपा ने किया वन टाइम यूज़ प्लास्टिक का विरोध

सेवा सप्ताह के अंतर्गत भाजपा ने किया पौधारोपण

झुंझुनूं, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस को भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक मण्डल स्तर पर सेवा के कार्य किये जा रहे हैं। बुधवार को नगर मण्डल अध्यक्ष एवं मुख्य जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में शहर के मुख्य बाजार नेहरू मार्केट, कपड़ा बाजार व जोशी गट्टा में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सिंगल यूज प्लास्टिक का विरोध किया व कपड़े के थैले व्यापारियों को वितरित किये गए । साथ ही उनको जागृत किया गया कि एकल यूज प्लास्टिक हमारे औऱ पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। मण्डल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा ने व्यापारियों से आह्वान किया कि वे आज से सिंगल यूज प्लास्टिक के थैलों का बहिष्कार करें व कपड़े के थैलों का ही उपयोग करने का संकल्प लें , जिससे हम अनेक पशुओं के जीवन को बचाने के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान को भी साकार करने में अपनी भूमिका निभा सकेंगे। इसी क्रम में कमल कान्त शर्मा के नेतृत्व में बिबाणी धाम श्मशान घाट परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पौधारोपण किया गया, जिसमें विल्वपत्र आदि के पौधे लगाए गए। शर्मा ने कहा कि पौधे जीव मात्र को जीवनदायिनी ऊर्जा प्रदान करते हैं। स्वस्थ शरीर के लिए पेड़ों का संरक्षण आवश्यक है। पेड़ माता पिता की तरह हमारा पोषण करते हैं। एक पुत्र की तरह उनकी सेवा करना हमारा भी कर्तव्य है। इस मौके पर सिंगल प्लास्टिक कार्यक्रम के संयोजक नवल स्वामी, नगर महामंत्री दलिप सैनी, विजेन्द्र हटवाल, उपाध्यक्ष सावित्री सैनी, महेंद्र सोनी, मंत्री चंद्रभान खाजपुरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur