Hindi News / General News / मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयो ने दी श्रृद्धांजलि

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपाइयो ने दी श्रृद्धांजलि

श्यामा प्रसाद मुखर्जी के

झुँझुनू, श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर गुरुवार को मुख्यालय पर प्रत्येक बूथ पर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल कार्यकर्ताओं द्वारा उनके चित्र पर
पुष्पांजलि अर्पित कर श्रधांजलि दी गई। नगर महामंत्री रवि लम्बा ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान व भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावण्डिया के नेतृत्व में जिलेभर में मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया । इसी क्रम में कार्यक्रम ज़िला सह संयोजक ललित जोशी के संयोजन व नगर मंडल अध्यक्ष कमल कान्त शर्मा के दिशा निर्देश में भाजपाइयो द्वारा नगर मंडल कार्यालय सहित अनेक वार्डों में मुखर्जी के बलिदान दिवस पर श्रधांजलि दी गई।फ़ौज का मोहल्ला स्थित नगर मंडल कार्यालय सहित चोमलो की कुटिया, बाल्मीकी बस्ती, गणेश मंदिर रोड़, गांधीचौक यातायात थाने के पास, वार्ड 47, 39, 22,24 सहित विभिन्न बूथों पर मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर अनेक वक्ताओं ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौक़े पर लिलाधर पुरोहित, नगर उपाध्यक्ष महेंद्र सोनी, ताराचंद कुमावत, नगर मंत्री जगदीश गोस्वामी, कैलाश कुमावत, दीपक स्वामी, मुकेश सैनी, भरत शर्मा, मुकेश गोस्वामी, अमित गोयल, कार्यालय प्रभारी महेंद्र सोनी, अयुब अली सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur