Hindi News / General News / भाजपा प्रदेश संगठन महामन्त्री ने ली बैठक

भाजपा प्रदेश संगठन महामन्त्री ने ली बैठक

मण्डावा विधानसभा के पदाधिकारियो से की चर्चा

आज भाजपा जिला मुख्यालय झुंझुनू में प्रदेश संगठन महामन्त्री चन्द्रशेखर ने भाजपा जिला पदाधिकारियो, विधायक, सांसद, पूर्व विधायक, प्रधान , पूर्व जिलाध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ताओ की बैठक ली । जिसमे उन्होंने सदस्यता अभियान की समीक्षा की साथ ही कार्यकर्ताओ को संगठन की रीती निति से अवगत करवाते हुए कहा की भाजपा ने सदस्यता अभियान का नाम सर्वव्यापी और सर्वव्यापी भाजपा का नाम इसी सोच के साथ दिया है की हर बूथ और हर वर्ग तक भाजपा पंहुच पाये साथ ही एक सुदृढ़ समाज का निर्माण करने में सहयोग कर पाये । इसी के बाद प्रदेश संगठन महामन्त्री ने केशव आदर्श विधा मन्दिर में मण्डावा विधानसभा के पदाधिकारियो की बैठक ली जिसमे आगामी विधानसभा चुनाव पर चर्चा की और बूथ स्तर तक की रचना पर प्रकाश डाला । बैठक में प्रदेश मंत्री मुकेश दाधीच , जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद नरेन्द्र कुमार, विधायक सुभाष पूनिया , पूर्व विधायक वीरेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, ओबीसी मो प्रदेश मंत्री शीशराम राजौरिया, किसान मो प्रदेश मंत्री अशोक सिंह बड़ागांव, अल्पसंख्यक मो प्रदेश उपाध्यक्ष जाकिर झुंझुनुवाला, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, सदस्यता संयोजक दिनेश धाबाई , महामन्त्री राजेंद्र भाम्बू, विकास शर्मा, योगेन्द्र मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष अरुणा सिहाग, मदनलाल सैनी, राकेश पाटन, प्रधान कैलाश मेघवाल, इंजी धर्मपाल गुर्जर, महिला मो अध्यक्ष विमला चौधरी, सीताराम शर्मा, डा.राजेश बाबल, राजेंद्र ठेकेदार, प्रधान गिरधारी खीचड़, मण्डावा मण्डल अध्यक्ष विजेन्द्र सैनी, रूस्तम अली , नुआ अध्यक्ष महावीर सिंह ढाका , जाकिर चौहान, विपुल , महिपाल महनसर कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur