लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा ने तैयारियों को गति देना प्रारंभ कर दिया है। चुनावों की तैयारियों को लेकर जिला भाजपा ने जिले के मंडलों व बूथ समितियों की बैठकें बुधवार को आयोजित की है। मंडलों व बूथ समितियों की बैठकें लेने के लिए प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी 6 मार्च बुधवार को सीकर जिले के प्रवास पर रहेंगे। वे फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ व सीकर के पिपराली व दादिया मंडल व बूथ समितियों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। अन्य मंडलों की बैठकों में जिलाध्यक्ष विष्णु चेतानी व प्रभारी मौजूद रहेंगे। जिला महामंत्री नंदकिशोर सैनी ने बताया कि लोकसभा चुनावों की तैयारी को लेकर प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी एक दिवसीय बुधवार को जिले के प्रवास पर रहेंगे। प्रदेशाध्यक्ष सैनी फतेहपुर के गौड़ भवन में सुबह 11 बजे फतेहपुर शहर, फतेहपुर ग्रामीण व रामसीसर मंडल व बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। फतेहपुर में प्रभारी नंदकिशोर सैनी भी मौजूद रहेंगे। वहीं सैनी दोपहर 1 बजे लक्ष्मणगढ़ के मोहन गार्डन में खूड़ी, बाटनाड़ानाऊ व बलारा मंडल व बूथ समितियों की बैठक लेंगे। लक्ष्मणगढ़ में प्रभारी नंदकिशोर सैनी भी मौजूद रहेेंगे। प्रदेशाध्यक्ष सैनी इसके बाद पिपराली में अग्रवाल धर्मशाला में दोपहर तीन बजे पिपराली व दादिया मंडल व बूथ समितियों की बैठक लेंगे। बैठक में सांसद सुमेधानंद सरस्वती, पूर्व विधायक रतनलाल जलधारी, जिला महामंत्री नंदकिशोर व प्रभारी अशोक चौधरी भी मौजूद रहेंगे।
Hindi News / General News / भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी कल सीकर जिले के प्रवास पर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सैनी कल सीकर जिले के प्रवास पर


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


