सादुलपुर विधानसभा क्षेत्र से नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 19 नवंबर को भाजपा प्रत्याशी रामसिंह कस्वां ने अपनी नामजदगी का पर्चा भरा है। उन्होंने अपना नामांकन पत्र 2 बज कर 41 मिनट पर निर्वाचन अधिकारी एसडीएम सुभाष कुमार के समक्ष प्रस्तुत किया। पूर्व सांसद रामसिंह कस्वां अपने पुत्र सांसद राहुल तथा अपने पुराने साथी पूर्व चेयरमैन अब्दुल मजीद, पूर्व चेयरमैन मोहन लाल शर्मा, पूर्व सरपंच सुखदेव राम सुंडा एवं धर्मचंद गोदारा के साथ मिनी सचिवालय पहुंचे। जिला परिषद सदस्य कुलदीप पूनियां, पार्षद प्रदीप अत्री आदि प्रमुख कार्यकर्ता भी उपस्थित थे। कस्वां निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में करीब 2:20 पर पहुंच गए थे, मगर पर्चा मुहूर्त के हिसाब से निर्वाचन अधिकारी को सौंपा। अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के लिए भाजपा प्रत्याशी रामसिंह कस्वां बिना किसी भीड़ भाड़ के मिनी सचिवालय पहुंचे। वहां पर उपस्थित कुछ समर्थकों ने नारे लगाने की कोशिश भी की मगर कस्वां ने उनको रोक दिया। निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में भी उनको दो बार माला पहनाने का प्रयास किया गया मगर उन्होंने उसके लिए कोई इनकार कर दिया। नामांकन पत्र प्रस्तुत कर शपथ की रस्म के बाद कस्वां वापस अपने साथियों के साथ वापस लौट गए।
Hindi News / General News / भाजपा प्रत्याशी रामसिंह कस्वा ने किया नामांकन दाखिल
भाजपा प्रत्याशी रामसिंह कस्वा ने किया नामांकन दाखिल



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।