Hindi News / General News / भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मंडावा आई हेमा मालिनी

भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मंडावा आई हेमा मालिनी

मण्डावा विधानसभा उपचुनाव में

झुंझुनू, मथुरा सांसद एवं भाजपा के स्टार प्रचारक हेमा मालिनी ने मण्डावा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी सुशीला सीगडा के पक्ष में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि वे पहले भी मण्डावा आई हैं। आज मैं मण्डावा के निवासियों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने व सुशीला सीगडा को विजयी बनाने की अपील करने आई हूँ । इस मौक़े पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया , केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी , ऊप नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया, सांसद नरेंद्र कुमार , प्रत्याशी सुशीला सीगडा, जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, लूणकरणसर विधायक सुमित गोदारा, रतनगढ़ विधायक अभिनेश महर्षि, पीलीबंगा विधायक धर्मेन्द्र मोची , झाबरमल खर्रा, प्रधान गिरधारीलाल मंच पर उपस्थित थे । इनके अलावा जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा , राजेंद्र भाँभू, विकास शर्मा लोटिया , जिला प्रवक्ता कमल कांत शर्मा सहित हज़ारों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur