Hindi News / General News / भाजपा कल देगी जिला कलक्टर को ज्ञापन

भाजपा कल देगी जिला कलक्टर को ज्ञापन

राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ

झुंझुनूं, राज्य की कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में भाजपा कल जिला मुख्यालय पर कलक्टर को ज्ञापन सौंपेंगी। उपरोक्त जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने बताया कि राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था, दलितों, महिलाओं पर बढ़ रहे अत्याचार के खिलाफ पार्टी के राज्य व्यापी आहावान पर पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, सांसद नरेन्द्र कुमार, विधायक सुभाष पूनिया, जिला महामंत्री योगेन्द्र मिश्रा, सरजीत चौधरी, सुरेन्द्र मेघवाल आदि पार्टी पदाधिकारी कल10 सितंबर गुरुवार को सुबह ग्यारह बजे मुख्यमंत्री के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन सौंपेंगे।

भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक कल
झुंझुनूं, भाजपा के जिला पदाधिकारियों की बैठक कल गुरुवार को पार्टी के मान नगर स्थित जिला कार्यालय में दोपहर बारह बजे आयोजित की जाएगी। जानकारी देते हुए मुख्य जिला प्रवक्ता कमल कान्त शर्मा ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया करेंगे। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधिच, सांसद नरेन्द्र कुमार,पार्टी के जिला प्रभारी जालम सिंह भाटी, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया सहित पार्टी के जिला पदाधिकारी भाग लेंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur