Hindi News / General News / भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना

भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना

सहायक अभियंता गुढ़ा गोड़जी के सामने

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] गुढ़ागोड़जी सहायक अभियंता को भाजपा का प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार गुढा ग्रामीण मंडल द्वारा भारी भरकम बिजली बिलों के विरोध में सहायक अभियंता गुढा गोड़जी के सामने सांकेतिक धरना दिया गया तथा गहलोत सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। तत्पश्चात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतला दहन कर सहायक अभियंता गुढा गोड़जी को गुढा ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष राकेश जाखड़ जिला प्रवक्ता पवन शर्मा, चंवरा मण्डल अध्यक्ष जतन किशोर सैनी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन के दौरान केशरदेव मील, प्रवीण चौधरी, पूर्व सरपंच दारासिंह, विकाश शर्मा, अंजनी कान्त सैनी, पंकज बराला, नरोत्तम जाखड़, रणवीर खेदड़, रोहिताश कुमावत, पंकज सैन, युधिष्ठिर सवामी, अनिल सवामी, सोहनलाल मंडीवाल, मनोज मीणा, राजकुमार, अजय मीणा, नरेश कनोडिया, रोहिताश शर्मा, सचिन, श्रीराम देवाना, प्रदीप, राजेश, प्रदीप टेलर, नागेंद्र सिंह शेखावत, संतोष कुमार, मनोज मीणा, राजीव, दिनेश खरबाश, नथमल सराफ, अनिल कुमावत, मनीष जोशी, सन्त कुमार सहित क्षेत्र के पूर्व जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी एवं सैंकड़ो कार्यकत्ता मौके पर मौजूद थे।