Hindi News / General News / भाजपा युवा मोर्चा खेतड़ी नगर मंडल की बैठक संम्पन्न

भाजपा युवा मोर्चा खेतड़ी नगर मंडल की बैठक संम्पन्न

मंडल अध्यक्ष संजय जिंदड़ की अध्यक्षता मे

खेतड़ी(विजेन्द्र शर्मा) सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा खेतड़ी नगर मंडल की बैठक एक निजी होटल मे मंडल अध्यक्ष संजय जिंदड़ की अध्यक्षता मे आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसिंह माठ थे। विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिला महामंत्री निखिल शर्मा, राजू मराठा, हितेश पचार, आनन्द पचार व दीपक नायक आदि थे। बैठक में सर्वप्रथम तमिलनाडु हेलीकॉप्टर क्रैश में शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर व 2 मिनट का मौन रख कर श्रधांजलि अर्पित की गई । बैठक में 17 दिसम्बर को जिला मुख्यालय पर होने वाली आक्रोश रैली पर चर्चा हुई। इस मौके पर दीपक जांगिड़, अजय गुर्जर रोजड़ा, अरविंद सैन, अभय रवा, नरेश चनेजा, आसिष सैनी, अमित ठोलिया, शुभम शर्मा,सतीश जांगिड़, आनंद , मनीष कुमार, जितेन्द्र शर्मा, राहुल सैनी उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur