Hindi News / General News / भाजपा युवा मोर्चा ने विकास जाखड़ के समर्थन में सौपा ज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा ने विकास जाखड़ के समर्थन में सौपा ज्ञापन

भर्तियों में हुई धांधली की सीबीआई जांच करवाने की मांग

झुंझुनू, आज गुरुवार को राजस्थान में विगत si,Reet, jen, लाइब्रेरियन भर्तियों में हुई धांधली की सीबीआई जांच करवाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे विकास जाखड़ के समर्थन में भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। इस मौके पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष शौकत अली चौहान, भाजपा युवा मोर्चा आईटी सेल जिला प्रमुख मनीष सैनी, भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री हिमांशु मांजू, एससी मोर्चा के जिला महामंत्री विजय कुमार चावला, रवि कुमार, लक्ष्मण सिंह, मनजीत सिंह, राजकुमार सहित अनेक भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व भाजपा जिला पदाधिकारी उपस्थित थेl

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur