Hindi News / General News / भाजपा की जन आक्रोश ‌रैली कल

भाजपा की जन आक्रोश ‌रैली कल

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने लिया व्यवस्थाओ का जायजा

झुंझुनूं, राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था एवं आए दिन महिलाओं, दलितों पर हो रहे अत्याचार, अनाचार तथा किसानों , युवा बेरोजगारों के साथ राज्य सरकार द्वारा की गई वादाखिलाफी एवं जिला मुख्यालय पर पिछले दो सालों से केन्द्र सरकार द्वारा बजट स्वीकृति के बावजूद भी मेडिकल विश्वविद्यालय, खेल विश्वविद्यालय का निर्माण नहीं करवाये जाने सहित विभिन्न जनहितकारी मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी झुंझुनूं द्वारा जिला मुख्यालय पर कल जन आक्रोश रैली का आयोजन किया जाएगा।भा ज पा जिलाध्यक्ष पवन मांवडिया ने बताया कि आज सुबह 11 बजे जिला मुख्यालय स्थित केशव आदर्श विद्या मंदिर में जन आक्रोश ‌रैली के आयोजन के पश्चात जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया जायेगा। रैली में जिलेभर से भा ज पा कार्यकर्ता,जन प्रतिनिधि सहित आमजन भाग लेंगे। रैली को लेकर पार्टी पदाधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में व्यवस्थाओं में जुटे हुए हैं। इसी को लेकर झुंझुनूं के केशव आदर्श विद्या मंदिर के मैदान में भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष बहादुरमल स्वामी, नगर महामंत्री दलीप सैनी एवं पुरषोत्तम बगड़ ने सभा स्थल का जायजा लिया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur