Hindi News / General News / भाजपा का जन आक्रोश आन्दोलन 17 को, कल मुख्यालय पर होगी बैठक

भाजपा का जन आक्रोश आन्दोलन 17 को, कल मुख्यालय पर होगी बैठक

सभी पदाधिकारियों को दी जावेगी जिम्मेदारी

झुंझुनूं, प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, महिलाओं एवं दलितों पर हो रहे अत्याचार तथा बिजली की दरों में भारी वृद्धि से किसानों एवं आमजन के साथ राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे अन्याय के विरुद्ध में भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 दिसम्बर को जिला कलेक्ट्रेट पर जन आक्रोश आन्दोलन किया जायेगा। पार्टी के जिला प्रवक्ता कमलकांत शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन से पूर्व केशव आदर्श विद्या मंदिर के खेल मैदान में बड़ी सभा का आयोजन किया जाएगा तथा उसके उपरांत कार्यकर्ता एवं आमजन पैदल चलकर कलेक्ट्रेट पर पहुंचेंगे जहां राज्य सरकार के विरोध विरोध प्रदर्शन किया जायेगा। जन आक्रोश रैली को लेकर कल मुख्यालय पर होगी बैठक। सभी पदाधिकारियों को दी जावेगी जिम्मेदारी।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur