Hindi News / General News / मुनसरी में रक्त दान शिविर का आयोजन

मुनसरी में रक्त दान शिविर का आयोजन

वीर तेजाजी युवा मंडल के तत्वाधान में

भादरा, [सत्यनारायण भाकर ] ग्राम पंचायत मुनसरी में वीर तेजाजी युवा मंडल के तत्वाधान में रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में रक्त दान संग्रह विवेकानंद ब्लड बैंक भादरा की टीम में शामिल डॉक्टर अमित शर्मा, सुनील जांगड़ा, सुरेन्द्र , नरेंद्र जैन ने 62 यूनिट रक्त संग्रह किया। इस मौके पर कानसिंह बेनीवाल ,गोगा पीर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सतपाल बरोड़, द्वारका प्रसाद शर्मा, सुरेन्द्र बेनीवाल, अमन सहारण, सोनू बेगराज वर्मा,मोहन गोदारा, विकास, रमेश सहित युवा वर्ग ने सहयोग किया। रक्त दान शिविर में युवक युवतियों ने बढ़ चढ़ कर रक्त दान किया सभी रक्त दाताओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur