Hindi News / General News / पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट के जन्मोत्सव पर सिंघाना में रक्तदान शिविर का आयोजन

पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट के जन्मोत्सव पर सिंघाना में रक्तदान शिविर का आयोजन

शिविर में 98 यूनिट रक्त किया संग्रहण

सिंघाना(नरेंद्र स्वामी) कस्बे के सामूदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलेट के जन्मदिन पर आज सोमवार को रक्तदान शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सीएचसी प्रभारी डॉ रामकला यादव रहीं। वहीं विशिष्ट अतिथि पुर्व प्रधान हरिकृष्ण यादव, हरपाल सिंह, सिंघाना सरपंच विजय पाण्ड़े, प्रताप सिंह थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ अतिथियों ने शिविर का फीता काटकर किया। आयोजक धर्मपाल रावत, भूपेन्द्र गुर्जर, महक सिंह गुर्जर, सुमेर भोदन व सुशील ने बताया कि शिविर में झुंझुनूं के बीडीके अस्पताल से आई चिकित्साकर्मीयों की टीम ने रक्त संग्रहण किया। शिविर में यूवाओं ने जोश के साथ बढ़चढ़ भाग लिया। तथा शिाविर में 98 यूनिट रक्त एकत्रित किया। इस मौके पर अनूप पटेल, सुनिल खरखड़ा, नितेश रावत, किशोर बजाड़, मुरलीधर राठी, हरीश गुर्जर, सुनिल महला, रवि मीणा, रविन्द्रदत, सुनिल चिरानी, नवीन, मनीष, अजय चन्देला, हरीश रावत, सुनिल खरखड़ा, हवासिंह मानोता, सुभाष सैनी, रणवीर, सुरेन्द्र गुर्जरवास समेत अनेक युवाओं ने शिविर में सहयोग किया।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur