दांतारामगढ़, [लिखा सिंह सैनी ] खूड़ निकटवर्ती ग्राम अर्जुनपुरा (सुंडा का बास) में आपणी मानवता सेवा संस्थान राजस्थान के सौजन्य से सन् 2000 में भारत पाकिस्तान करगिल युद्ध में अमर शहीद सुबेदार उज्जैनसिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया संस्थान के सदस्य सुभाष लोरा ने बताया संस्थान का उद्देश्य अपने आस पास के सभी शहीदों की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर और शहीद परिवार का सम्मान समारोह आयोजित करना है उसी कड़ी मे अर्जुनपुरा (सुंडा का बास ) में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें शहीद वीरांगना उच्छब कंवर को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और शहीद के सुपुत्र सज्जन सिंह को माला और साफा बंधवाकर सम्मान किया गया। रक्तदान शिविर में टोटल 279 यूनिट रक्तदान हुआ। शहीद परिवार के ओमेंद्र शेखावत ने बताया की शहीद उज्जैन सिंह भारत पाकिस्तान करगिल युद्ध में 18 पाकिस्तानी सैनिकों को ढेर करके शहादत दी थी आने वाली पीढ़ी भी देश के लिए शहीद वीर सपूतों को जानें ओर लोगो में देशभक्ति और रक्तदान के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से कार्यक्रम आयोजित किया गया। रक्तदान शिविर में आस पास के समस्त जनप्रतिनिधि और सम्मानित लोगो ने उपस्थिति दर्ज करवाई। शहीद परिवार और संस्थान परिवार ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Hindi News / General News / वीर चक्र प्राप्त शहीद सूबेदार उज्जैन सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित
वीर चक्र प्राप्त शहीद सूबेदार उज्जैन सिंह की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर आयोजित


News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।


