Hindi News / General News / बीएल सैनी बने महात्मा फुले ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव

बीएल सैनी बने महात्मा फुले ब्रिगेड के प्रदेश महासचिव

सैनी मंदिर में किया स्वागत

उदयपुरवाटी, [कैलाश बबेरवाल ] कस्बे में स्थित सैनी मंदिर में सैनी समाज की महात्मा फुले ब्रिगेड उदयपुरवाटी टीम के द्वारा बी एल सैनी को प्रदेश महासचिव बनाये जाने पर उदयपुरवाटी सैनी मन्दिर में ब्रिगेड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ मुकेश बागड़ी के नेतृव में सैनी माला पहनाकर बी एल सैनी का स्वागत किया गया। बाद में ब्रिगेड के कार्यकताओ ने मिठाई खिलाकर सभी टीम के कार्यकर्ताओ ने आपस में मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव कमल सैनी, जिलाध्यक्ष पवन मिटावा, जिला उपाध्यक्ष विष्णु सैनी, जिला संगठन मंत्री उम्मेद सैनी, सलाहकार दिनेश मिटावा, ब्लॉक अध्यक्ष विश्वेश्वर लाल सैनी, सैनी मन्दिर अध्यक्ष बीरबल सैनी, श्याम लाल सैनी, पार्षद मुकेश जिंदोलिया, दीपक बागड़ी आदि मौजूद रहे l

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur