सीकर, प्रदेश के ब्राह्मण समाज ने अपनी ताकत दिखाते हुए 28 अक्टूबर को सीकर के रामलीला मैदान में एक विशाल महापंचायत आयोजित की। जिसमें प्रदेश भर से आये ब्राह्मणों ने एक स्वर में आरक्षण मंच की मांगों का समर्थन किया था। ब्राह्मण आरक्षण मंच की ब्रह्म आक्रोश महापंचायत के बाद पांच सूत्रीय मांग पत्र मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को सौंपा गया। मुख्यमंत्री आवास पर ब्राह्मण आरक्षण मंच के प्रदेशाध्यक्ष ललित मिश्रा और आरक्षण मंच के प्रदेश संयोजक विजय महर्षि और महेश शर्मा ने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को ब्राह्मण समाज की पांच सूत्रीय मांगों का पत्र सौंपा और कहा कि भाजपा अपने घोषणा पत्र में समाज की मांगों को शामिल करें। राजे ने समाज की मांगों को बेहद गंभीरता से लेते हुये तकरीबन 40 मिनट तक प्रदेशाध्यक्ष ललित मिश्रा, संयोजक विजय महर्षि एवं महेश शर्मा के साथ पांचो मांगों पर चर्चा की। महर्षि ने बताया कि मुख्यमंत्री ने पांचों मांगों पर गम्भीरता से चर्चा करते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ब्राह्मणों के हितों व मांगों पर पूर्णतया गंभीर है। उन्होंने ये भी जता दिया की प्रदेश की भाजपा सरकार ब्राह्मण समाज की नाराजगी झेलने के मुड में कतई नहीं है, ओर आश्वासन दिया कि समाज की ज्यादा से ज्यादा मांग भाजपा पूरी करेगी। ये हैं मांगे- 14 फीसदी आर्थिक आरक्षण, ब्राह्मण आयोग का गठन, मंदिर माफी की जमीन पुजारियों के नाम हो, प्रदेश में समाज की संख्या के आधार पर भागीदारी एवं एससी/एसटी पर पुनर्विचार।
Hindi News / General News / ब्राह्मण आरक्षण मंच के प्रदेशाध्यक्ष व संयोजक ने की सीएम राजे से मुलाकात
ब्राह्मण आरक्षण मंच के प्रदेशाध्यक्ष व संयोजक ने की सीएम राजे से मुलाकात



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।