Hindi News / General News / ब्राह्मण समाज सेवा समिति की एक बैठक आयोजित

ब्राह्मण समाज सेवा समिति की एक बैठक आयोजित

सुलताना में

कस्बे में गोपीनाथ जी मन्दिर में ब्राह्मण समाज सेवा समिति की बैठक समिति अध्यक्ष बलजीत शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वाधान में 7 मई को झुंझुनूं में आयोजित होने वाले परशुराम जयंती समारोह मे भाग लेने हेतु विचार विमर्श किया गया। जिलाध्यक्ष ललित जोशी ने कार्यक्रम की रुपरेखा का वर्णन किया तथा ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुचने का आह्वान किया। समिति सचिव आचार्य नरेश जोशी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर विवेक शर्मा, मनोज शर्मा, सतिश शर्मा, मधुसुदन शर्मा, श्री किशन पुजारी, दिपक माटोलिया, टोनी शर्मा, विपुल शर्मा, योगेश पुजारी, बालमुकुंद शर्मा, निशांत शर्मा आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur