Hindi News / General News / ब्राह्मण समाज ने किया दाधीच का अभिनंदन

ब्राह्मण समाज ने किया दाधीच का अभिनंदन

समाज में सक्रियता एवं समर्पण भावना के लिए

झुंझुनूं, एक नंबर रोड़ स्थित निजी होटल में झुंझुनू ब्राह्मण समाज द्वारा भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विप्र फाउंडेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने पर ब्राह्मण समाज द्वारा मुकेश दाधीच का माला, साफा,शाल, एवं अंग वस्त्र पहनाकर तथा संघर्ष का प्रतीक मशाल भेट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिलाध्यक्ष सीताराम शर्मा ने किया। कार्यक्रम संयोजक उमाशंकर महमियां एवं कमल कांत शर्मा ने बताया कि मुकेश दाधीच के समाज में सक्रियता एवं समर्पण भावना के लिए ब्राह्मण समाज के द्वारा अभिनंदन किया गया है। दाधीच ने अथक प्रयास वह ईमानदारी निष्ठा से कार्य करते हुए इन पदों को प्राप्त किया है समाज के युवा को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर दाधीच ने कहा यह जो पद मुझे अकेले नहीं पुरे समाज को मिला है और मैं पुरे समाज का आभारी हूं इस अवसर पर दाधीच समाज के जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, खंडेलवाल ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष विकास शर्मा लोटिया,पारीक समाज के कार्यकारी अध्यक्ष रविंदर पारीक,शिक्षाविद मनोज शर्मा,विकास शर्मा, अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के जिला अध्यक्ष महेश बसावतिया, गौड़ ब्राह्मण महासभा के जिला महामंत्री शिवचरण पुरोहित, उपाध्यक्ष रामगोपाल महमियां, पवन पुजारी, पार्षद संजय पारीक, ममता शर्मा, विद्या पुरोहित, शशि मारो लिया, पवन शर्मा देर वाला, रामचंद्र पाटोदा, राकेश सहल, श्यामसुंदर दाधीच, विकास पुरोहित, डॉ अशोक दाधीच, जयप्रकाश दाधीच, लिलाधर पुरोहित,आदि समाज के गणमान्य लोग एवं पदाधिकारी मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur