Hindi News / General News / बुहाना में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनसभा को संबोधित

बुहाना में गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने किया जनसभा को संबोधित

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को झुंझुनं की सूरजगढ़ विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी सुभाष पूनिया के समर्थन में बुहाना में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले जनसभा में पहुंचने पर सांसद संतोष अहलावत, अजा आयोग अध्यक्ष सुंदरलाल, हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामविलास शर्मा सहित भाजपा नेताओं ने 51 किलो फूलों की माला पहनाकर राजनाथ सिंह का अभिनंदन किया गया। बुहाना के लोक देवता बाबा उम्मद सिंह को प्रणाम करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान में किसी भी पार्टी की लगातार दूसरी बार सरकार नहीं बनने के मिथक को इस बार फिर भाजपा ही तोड़ेगी। इससे पहले भी भैरोंसिंह के नेतृत्व में राजस्थान में लगातार दो बार भाजपा की सरकार बनी थी। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस के राज की तुलना करोगे तो बेहतर कार्य वसुंधरा राजे की सरकार का ही पाओगे। राजस्थान भामाशाह कार्ड से तीन लाख रुपए तक के मुफ्त इलाज की जो सुविधा देने वाला हिंदुस्तान का शायद पहला राज्य है। बेटियों को 12वीं तक पढ़ाई के दौरान 50 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है, इसके बावजूद भी कांग्रेस के लोग वसुंधरा सरकार की आलोचना कर रहे हैं। दूसरों की आलोचना से पहले कांग्रेसियों को खुद के गिरेबान में झांक कर देख लेना चाहिए। बुहाना में ही मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में हुई जनसभा के दौरान राहुल गांधी द्वारा कुंभाराम लिफ्ट कैनाल को कुंभकरण लिफ्ट कैनाल कहने पर भी राजनाथ सिंह ने चुटकी ली। उन्होंने लोगों से पूछा कि जिसे किसी योजना का नाम तक सही लेना नहीं आता हो क्या ऐसों को देश की बागडोर सौंप देनी चाहिए। वह पार्टी देश की सत्ता क्या संभालेगी जो चुनाव से पहले मुख्यमंत्री पद के लिए उम्मीदवार तक तय नहीं कर पाई। वहां अभी तक कौन बनेगा करोड़पति की तरह कौन बनेगा मुख्यमंत्री का खेल ही खेला जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में ही देश का विकास संभव है।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur