बुहाना [सुरेंद्र डैला ] दिवाली का अवसर भी था तो साथ ही लोकतंत्र का महात्योहार भी और दोनों ही अवसरों की धमक और चमक उपखंड में देखी जा सकती है। निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी राधिका देवी के आह्वान पर समस्त बीएलओ के लिए मतदाता जागरूकता मांडना प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है । पांच दिवसीय इस प्रतियोगिता का परिणाम आज 9 नवंबर को घोषित किया जाएगा, जिसमें सर्वश्रेष्ठ मतदाता जागरूकता मांडने बनाने वाले बीएलओ को 10 दिसंबर को सूरजगढ़ में होने वाली रन फॉर वोट में पुरस्कृत किया जाएगा । एसडीएम राधिका देवी ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न गतिविधियां आयोजित करवाई जा रही है जिनमें पूर्व में मेहंदी, गायन, दौड़, मानव श्रंखला आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी कड़ी में दिवाली के अवसर को ध्यान में रखते हुए मतदान केंद्रों अथवा सार्वजनिक स्थानों पर बीएलओ द्वारा मतदाता जागरूकता के मांडने बनवाने की भी प्रतियोगिता रखी गई है । मांडणा क्योंकि राजस्थान की संस्कृति का एक अभिन्न हिस्सा है और सजावट का एक प्रमुख जरिया भी और यही अगर मतदाता जागरूकता के संदेश के साथ जुड़ जाए तो फिर कहना ही क्या। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी ने यह भी बताया कि सर्वश्रेष्ठ मांडने का चयन करने के लिए एक समिति का गठन किया गया है जिसमें चुनाव शाखा के कार्मिक नरपत सिंह देखरेख कर रहे हैं। जिनके द्वारा सर्वश्रेष्ठ मांडने का चयन कर पुरस्कृत किया जाएगा। इस प्रतियोगिता को लेकर विधानसभा क्षेत्र के बीएलओ में न केवल उत्साह है अपितु बढ़-चढ़कर मांडने बनवाकर मतदाता जागरूकता का संदेश भी दे रहे हैं।
Hindi News / General News / बुहाना में मांडणे बना कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश
बुहाना में मांडणे बना कर दिया मतदाता जागरूकता का संदेश



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।