Hindi News / General News / ब्लड डोनर टीम के अब्बास खान एंव विजय मीणा ने रक्त देकर बचाई जान

ब्लड डोनर टीम के अब्बास खान एंव विजय मीणा ने रक्त देकर बचाई जान

गंभीर रूप से बीमार अल्ताफ नामक युवक को

चूरू, गम्भीर अवस्था में बीकानेर रैफर युवक को इमरान प्रतापगढ़ी ब्लड डोनर टीम के अब्बास खान एंव विजय मीणा ने रक्त देकर बचाई जान । राजकीय भरतीय हॉस्पिटल चुरु में गंभीर रूप से बीमार अल्ताफ नामक युवक को तत्काल रूप से ऑपरेशन के लिए चूरू से बीकानेर स्थित राजकीय पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर रेफर किया गया जहां युवक को रक्त की आवश्यकता होने के कारण चूरू के सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम हुसैन की पहल पर राजकीय पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में कार्यरत नर्स द्वितीय अब्बास खान एंव फिजिकल ट्रेनर विजय कुमार मीणा ने तत्काल रूप से हॉस्पिटल पंहुचकर रक्तदान कर युवक की जान बचाई । इसके उपरान्त अल्ताफ का राजकीय पीबीएम हॉस्पिटल बीकानेर में ऑपरेशन किया गया जो कि वर्तमान में वहां उपचाराधीन है । अब्बास खान एंव विजय कुमार मीणा दोनो हमेशा सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में अग्रणी रहते हैं तथा समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर अपना योगदान प्रदान करते रहते हैं उन्होंने हाल ही में वैश्विक महामारी कोरोना में रात दिन कर अपना अद्वितीय सहयोग प्रदान कर रहे है, जिसके लिए काफी संस्थाओ की ओर से इनको कोरोना योध्दा सम्मान से सम्मानित भी किया गया था। सामाजिक कार्यकर्ता सद्दाम हुसैन ने अब्बास खान एंव विजय कुमार मीणा का आभार व्यक्त किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur