HKRN New Vacancy 2026 : हरियाणा में अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है तो आपके लिए बड़ी अच्छी खबर सामने आ रही है। बता दे की हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRN) के तहत प्रदेश में बंपर भर्ती निकली है।दरअसल HKRN में विभिन्न जिलों और श्रेणियों में 851 रिक्त पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसमें 25 हजार रुपए से लेकर 40 हजार रुपए तक महीने की सैलरी होगी।
17 फरवरी तक करें आवेदन
जानकारी के लिए बता दे की आवेदन की समय सिमा 15 और 17 फरवरी निर्धारित की गई है। जो भी अभ्यार्थी आवेदन करना चाहते हैं, वह फटाफट पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं, क्योंकि अंतिम समय में साइट में दिक्कतें आने लगती हैं। उस से पहले आप निपटा ले। HKRN-2026 वैकेंसी के तहत गुरुग्राम के सोहना शहरी क्षेत्र में भवन निर्माण के कार्य के लिए 200 कारपेंटरों को आवश्यकता है।
HKRN के तहत इन जिलों में निकली भर्ती
HKRN के तहत भवन निर्माण में बाइंडर के कार्य के लिए 200 पदों के लिए 15 फरवरी तक आवेदन होंगे।
भवन निर्माण में मचान तैयार करने वालों के 150 पदों के लिए भी मैनपावर मांगी गई है।
इसके तहत 15 फरवरी तक आवेदन होंगे।
