Hindi News / General News / पंचायत समिति के वार्ड संख्या दो का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

पंचायत समिति के वार्ड संख्या दो का उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

79.05 प्रतिशत हुआ मतदान

सरदारशहर, [जगदीश लाटा ] पंचायत समिति के वार्ड संख्या 2 में उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने उत्साह के साथ मतदान में भाग लेकर मतदान किया। 79.05 प्रतिशत हुआ मतदान। सुबह शुरू हुए मतदान में महिलाओं एवं ग्रामीण जनों ने भारी उत्साह के साथ मतदान किया। पूरे दिन में धीरे-धीरे मतदान का प्रतिशत बढ़ता हुआ 79.05 प्रतिशत रहा। थानाधिकारी बलराज सिंह मान व डीवाईएसपी नरेंद्र शर्मा टीम सहित पूरे दिन उपचुनाव को लेकर मॉनिटरिंग करते हुए शांतिपूर्ण मतदान संपन्न होने पर ग्रामीण जनों का आभार जताया है। एसडीएम पवन कुमार ने बताया कि ग्रामीण जनों द्वारा पंचायत समिति के ब्लॉक संख्या दो में उपचुनाव में ग्रामीण जनों द्वारा भारी उत्साह दिखाते हुए मतदान किया है। शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हो गया है। मतदान की ईवीएम मशीन शहर के एसबीडी राजकीय महाविद्यालय में जमा की जाएगी। उपचुनाव को लेकर पुलिस थाने के 30 जवानों सहित 20 आरएसी के जवान व दो पुलिस मोबाइल पार्टी से पूरे चुनाव की निगरानी रखी गई।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur