Hindi News / General News / सी ए ए के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

सी ए ए के समर्थन में चलाया हस्ताक्षर अभियान

भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के बैनर तले

रतनगढ़, [सुभाष प्रजापत ] स्थानीय राजकीय अस्पताल के पास रेन बसेरा की आगे भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी प्रकोष्ठ के बैनर तले सीएए के समर्थन में मिस कॉल देकर व हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष अरविंद इंदौरिया ने बताया कि विधायक अभिनेश महर्षि के निर्देशानुसार नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में शहर में विभिन्न जगहों पर लगातार हस्ताक्षर अभियान चलाए जा रहे हैं। इंदौरिया ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नागरिकता संशोधन कानून में नागरिकता देने का प्रावधान किया गया है ना की नागरिकता छीनने का किन्तु कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियां देश में भ्रम फैला रही है तथा लोगों को गुमराह कर रही है। इस अवसर पर ओबीसी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बजरंग लाल गौड़ के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने लोगों को सी ए ए के समर्थन में मिस कॉल व हस्ताक्षर करवाएं। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष स्वरूप सिंह सेहला, देहात अध्यक्ष अर्जुन सिंह फ्रांसा, सी ए ए समर्थन अभियान संयोजक महेश जोशी, पार्षद मदनलाल सैनी, रमेश ठठेरा,भरत सैनी, मनोज हरित,भीवराज प्रजापत, गिरधारी प्रजापत,किशन सैनी,चंद्रप्रकाश ठठेरा, दीनदयाल सैनी, गोपाल गहलोत,श्री कृष्ण सैनी, नंदकिशोर सैनी, भीवराज जांगिड़,बंशीधर स्वामी, मनोज धरेद्र, गजेंद्र धर्ड, दिनेश हरित,शंकरलाल कम्मा, नरपत सिंह बिका, चंद्र प्रकाश सैनी, हनुमान चारण सहित अनेक भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur