Hindi News / General News / घर घर तिरंगा को फहराने का संदेश लेकर निकली

घर घर तिरंगा को फहराने का संदेश लेकर निकली

साईकिल यात्रा का रविवार को अजीतगढ़ में स्वागत कर श्रीमाधोपुर के लिए किया रवाना

गढ़ भोपाजी के युवा राज सिंह चौहान का देश भक्ति का जुनून काबिले तारीफ़ है

अजीतगढ़, [ विमल इंदौरिया ]शहर के श्याम मंदिर के सामने रविवार को दोपहर एक बजे हर घर तिरंगा फहराने का संदेश देने के लिए त्रिदिवसीय 350 किलोमीटर की साईकिल का यात्रा पर निकले गढ़ भोपजी के 21 वर्षीय युवा राज सिंह चौहान का अजीतगढ़ शहर पहुंचने पर विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने इंडियन रेडक्रास सोसायटी के जिला सदस्य दिनेश गोविंद शर्मा के नेतृत्व में स्वागत किया । चौहान ने लोगो को13 अगस्त से 15अगस्त तक घर घर तिरंगा फहराने का संदेश देने के लिए शुक्रवार को खाटू श्याम से यात्रा को शुरू किया था। यह यात्रा दांता रामगढ़, जीण माता ,सीकर,नवलगढ़, लोहार्गल, उदयपुरवाटी, नीमकाथाना, थोई होते हुये रविवार दोपहर 1बजे अजीतगढ़ पहुंची थी । इससे पूर्व राज सिंह दो पचास अधिक शहीद वीरांगनाओं को शहीद स्मारक पर जाकर तिरंगा दे चुके हैं। आव भगत के बाद दिनेश गोविंद शर्मा सहित राम गोपाल झाडलीवाले, सीताराम मित्तल, मालीराम शर्मा, विमल इंदौरिया, जितेंद्र शर्मा, बजरंग नौसादर, दिनेश बंसल, सीताराम जाट, धर्मा नाई, जीवादास महाराज ने साईकिल यात्रा को आगे श्रीमाधोपुर के लिए रवाना किया ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur