Hindi News / General News / प्रशासन शहरों के संग शिविर 2 मई से

प्रशासन शहरों के संग शिविर 2 मई से

राजलदेसर में

चूरू, जिले की राजलदेसर नगर पालिका में 2 मई से प्रशासन शहरों के संग शिविरों का आयोजन किया जाएगा। नगर पालिका अध्यक्ष गंगादेवी व नगरपालिका ईओ सुरेश कुमार चौहान ने बताया कि 2, 4,5 एवं 6 मई को नगर पालिका कार्यालय में ही वार्ड 1, 33, 34 एवं 35 के लिए शिविर आयोजित किया जाएगा। इसी प्रकार 9 से 12 मई तक लगातार प्रजापति भवन में वार्ड 2 से 5 के लिए शिविर होगा। 16 से 19 मई तक वार्ड 6 से 9 के लिए खाखी धोरा स्कूल में शिविर होगा। इसी प्रकार 23 से 26 मई तक नगर पालिका कार्यालय में वार्ड 10 से 13 के लिए, 30 मई से 1 जून तक नगर पालिका कार्यालय में वार्ड 14,16 एवं 17 के लिए शिविर होगा। 6 से 7 जून तक पोद्दार स्कूल में वार्ड 15 एवं 22 के लिए शिविर होगा। इसी प्रकार 9,10,13,14,15 जून को इस्लामिया मदरसा में वार्ड 18 से 21 व वार्ड 29 के लिए शिविर होगा। 17, 20 व 21 जून को अंबेडकर भवन में वार्ड 23 से 25 के लिए, 22 से 23 जून को वार्ड 37 के मेघवाल भवन में वार्ड 26 व 27 के लिए तथा 28 से 30 जून तक संतोषी माता मंदिर में वार्ड 28, 30, 31 व 32 के लिए शिविर होगा। शिविरों में 69 के तहत फ्री होल्ड पट्टे जारी करने, कृषि भूमि योजना के पट्टे जारी करना, स्टेट ग्रांट एक्ट के तहत पट्टे जारी करना सहित विभिन्न कार्य करवाए जाएंगे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur