आबूरोड, सिरोही में खेली गई ऑल राजस्थान सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में सीबीएसई इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रिंस एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन किया है। लगातार पांच मैच जीतने के बाद फाइनल मुकाबला प्रिंस एकेडमी एवं सह सतनाम गुरुसर मोडिया स्कूल, श्रीगंगानगर के बीच खेला गया। मुकाबला बेहद रोचक रहा। प्रथम दौर में 70 मिनिट के मैच के दौरान दोनों टीमें 0-0 से बराबर रही। दूसरे दौर में 20 मिनिट का अतिरिक्त समय दिया गया जिसमें भी मुकाबला 0-0 से बराबरी पर रहा। तीसरे दौर में खेले गये पेनल्टी शुटआउट मुकाबले में 4-3 से सह सतनाम गुरुसर मोडिया स्कूल, श्रीगंगानगर को विजेता एवं प्रिंस एकेडमी, सीकर को उपविजेता का खिताब मिला। प्रिंस एकेडमी के रोहित चाहर को बेस्ट गोलकीपर ऑफ द टूर्र्नामेंट का अवार्ड दिया गया।
Hindi News / General News / सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी सीकर ने किया शानदार प्रदर्शन
सीबीएसई फुटबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता में प्रिंस एकेडमी सीकर ने किया शानदार प्रदर्शन



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।