Hindi News / General News / सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री काम में लेने पर लोगों ने जताया विरोध

सीसी रोड निर्माण में घटिया सामग्री काम में लेने पर लोगों ने जताया विरोध

रींगस कस्बे के वार्ड नंबर 19 में

रींगस(अरविंद कुमार) कस्बे के वार्ड 19 में बालेश्वर मोहल्ले में बन रही सीसी रोड के निर्माण कार्य में कार्यकारी एजेंसी द्वारा घटिया निर्माण सामग्री काम में लेने पर लोगों ने विरोध जताते हुए करीब 2 घंटे तक कार्य बंद करवा दिया। मोहल्ले वासियों द्वारा घटिया निर्माण सामग्री की शिकायत करने पर निर्माण कार्य में लगे हुए मजदूरों द्वारा नोकझोंक की गई। इस पर मोहल्ले वासियों ने शिवसेना राजस्थान के पदाधिकारियों को सूचना दी। लोगों की सूचना पर शिवसेना राजस्थान के प्रदेश संगठन मंत्री राजू धायल मौके पर पहुंचकर सीसी रोड के निर्माण में काम में ली जा रही घटिया निर्माण सामग्री का विरोध जताया। शिवसेना पदाधिकारी राजू धायल व विवेक काबरा का कहना है कि कार्यकारी एजेंसी द्वारा सीसी रोड के निर्माण में सीमेंट कम व डस्ट का प्रयोग अधिक किया जा रहा है,जिसको लेकर लोगों द्वारा आक्रोश व्यक्त किया गया। इस अवसर पर कृष्णकांत छींपा, शिंभूदयाल टेलर, रिंकू सैन, फूलचंद, मनोज चौहान, दामाराम सैन, विजय परसाका, अजय छींपा, बनवारी सैन, अभिषेक आदि मौजूद थे।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur