Hindi News / General News / हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक उत्सव

हर्षोल्लास से मनाया वार्षिक उत्सव

करियर साइंस पीजी महाविद्यालय में

झुन्झुनूं, दुराना स्थित करियर साइंस पीजी महाविद्यालय में शुक्रवार को प्रांगण में बहुत धूम-धाम से और हर्षोल्लास से वार्षिक उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में न्यू राजस्थान शिक्षण संस्थान संरक्षिका विनोद ढूकिया, संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया मौजूद रहे। कार्यक्रम के इस मौके पर संस्था संरक्षिका विनोद ढूकिया बताया कि इस तरह के आयोजनों से विद्यार्थियों में आत्म विश्वास पैदा होता है और समाज की प्रगति में योगदान होता है। विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा ग्रहण कर आगे बढऩा चाहिए। संस्था सचिव इंजी. पीयूष ढूकिया ने बताया आज के इस प्रतियोगी युग में बच्चों को अत्याधिक मेहनत की आवश्यकता है। कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्या डॉ. रीना, मुकेश सिसोदिया, रामप्रताप महला, अंकित ढाका व अन्य स्टाफ सदस्य व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur