Hindi News / General News / चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

चीन सीमा पर शहीद हुए जवानों को भाजपा ने दी श्रद्धांजलि

गलवान घाटी में

झुंझुनूं, हाल ही मे चीन द्वारा गलवान घाटी में की गई कायराना हरकत से शहीद हुए भारत के वीर जवानों को भारतीय जनता पार्टी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पार्टी के मान नगर स्थित ज़िला कार्यालय में ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया की अगुवाई में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । इस दौरान भाजपा ज़िलाध्यक्ष पवन मावंडिया ने कहा कि चीनी सैनिको द्वारा भारत के लद्दाख बोर्डर पर गलवान घाटी में भारतीय वीर जवानों पर धोखे से वार किया गया जिसमे भारत के 20 जवान मा भारती की रक्षार्थ वीरगति को प्राप्त हुए। चीन द्वारा की गई इस कायरतापूर्ण हरकत की भाजपा कड़े शब्दों में भर्त्सना करती है । मावंडिया ने कहा कि वीर जवानों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी, भारतीय सेना ऐसी हरकतों का माकूल जवाब देने में सक्षम है तथा भारत का प्रत्येक नागरिक देश की सेना के साथ खड़ा है। इस दौरान पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मदन लाल सैनी,शहर मंडल अध्यक्ष कमलकांत शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष राकेश सहल, पुरूषोत्तम सैनी, सुभाष सैनी,नवल स्वामी, मक्खन लाल सैनी, विकास पुरोहित आदि कार्यकर्ताओं ने भी शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur