झुंझुनू, जम्मू कश्मीर में आंतकियों का सामना करते हुए शहीद हुए जिले की मलसीसर तहसील के चैनपुरा लादूसर गांव के लाडले राजेन्द्र प्रसाद का रविवार को उनके पैतृक गांव में सीआईएसएफ एवं राजस्थान पुलिस दल की टूकडी ने गार्ड ऑफ ऑनर के साथ राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनकों मुखाग्नि उनके बडे बेटे सत्येंद्र ने दी। वहीं सीआईएसएफ के कमाण्डेट आरसी चौधरी ने शहीद के बडे भाई प्रहलाद को राष्ट्रीय ध्वज सौंपा। 56 वर्ष के राजेन्द्र प्रसाद 7 दिन पहले ही अपनी छुट्टिया बिताकर ड्यूटी पर लौटे थे। जम्मू कश्मीर के नौगाम के वागूरा ग्रिड स्टेशन पर तैनात थे, तभी आंतकियों ने 26 अक्टूबर (शुक्रवार) को रात्रि एक बजे गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें राजेन्द्र प्रसाद को दो गोलियां लगी एक गोली उनके गर्दन पर लगी, जिससे उनकी मौत हो गई। वो अपने पीछे भरापूरा परिवार जिसमें उनकी पत्नी विद्या देवी, दो लड़कियां, दो लड़के है। उनके छोटे बेटे प्रदीप का एसएसबी में चयन हुआ है, जो अभी प्रशिक्षण ले रहे है। इस अवसर पर सांसद संतोष अहलावत, मण्डावा विधायक नरेन्द्र कुमार, अतिरिक्त जिला कलेक्टर राजेन्द्र अग्रवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेश कुमार मीणा ने पुष्प चढ़ाकर शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।
Hindi News / General News / चैनपुरा के शहीद को दी नम आंखों से अंतिम विदाई
चैनपुरा के शहीद को दी नम आंखों से अंतिम विदाई



News Desk
शेखावाटी लाइव का न्यूज़डेस्क केवल समाचार देने का माध्यम नहीं, बल्कि डिजिटल पत्रकारिता में नवाचार (Innovation) और विश्वसनीयता का केंद्र है। हमारे न्यूज़डेस्क का सफल संचालन नीरज कुमार (सीनियर एडिटर) के कुशल नेतृत्व में किया जा रहा है।
गूगल न्यूज़ इनिशिएटिव (GNI) द्वारा सम्मानित
हमारे नेतृत्व की सबसे बड़ी पहचान इसकी वैश्विक स्वीकार्यता है। नीरज कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तकनीकी कौशल, डेटा-संचालित रिपोर्टिंग और डिजिटल न्यूज़ के भविष्य को आकार देने के लिए Google News Initiative (GNI) द्वारा सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इस बात का प्रमाण है कि हमारा न्यूज़डेस्क अंतरराष्ट्रीय मानकों का पालन करता है और पाठकों तक सबसे सटीक और शोध-आधारित जानकारी पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज़ के साथ पाएं देश और राजस्थान की राजनीति, क्राइम, हादसे, मौसम, हेल्थ, शिक्षा, बिजनेस और खेल से जुड़ी भरोसेमंद खबरें।
झुंझुनूं, सीकर, और चूरू सहित स्थानीय मुद्दों, कृषि अपडेट्स, राशिफल, आध्यात्मिक खबरें, वीडियो और मनोरंजन की पूरी जानकारी हिंदी में।