Hindi News / General News / चेतीवाल को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार-2019 से किया सम्मानित

,

चेतीवाल को राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार-2019 से किया सम्मानित

जन कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए

सूरजगढ़(गाँधी) मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार-2019 समारोह में मध्य प्रदेश पुलिस के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पवन जैन व बॉलीवुड अभिनेता अरुण वर्मा, मिस इंटरनेशनल इंडिया शेफाली शर्मा ने जन कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार से रामसिंह चेतीवाल को सम्मानित किया । चेतीवाल सूरजगढ़ कस्बे के वार्ड के रहने वाले हैं उन्होंने पूर्व में भारत सरकार द्वारा राष्ट्रीय युवा पुरस्कार भी प्राप्त किया है। समारोह में भारत के विभिन्न प्रांतों की गिनी चुनी हस्तियों को सम्मानित किया गया । एनएएचएफ के द्वारा जीत राष्ट्रीय गौरव पुरस्कार समारोह-2019 का आयोजन किया। चेतीवाल के पास अखिल भारतीय खटीक समाज युवा मोर्चा नई दिल्ली राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एनवाइएएफआइ व के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष का कार्यभार भी है ।चेतीवाल कई सामाजिक संगठनो से जुड़े रह कर सामाजिक कार्य व जन कल्याण के क्षेत्र में कार्य किया है ।

Best JEE Coaching Jhunjhunu City
Shivonkar Maheshwari Technical Institute
Ravindra School Jhunjhunu City
Prince School, Islampur